Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में आज से एनडीए गठबंधन का अभियान शुरू, 14 समितियों के लिए इन नेताओं को किया नियुक्त

बिहार में आज से एनडीए गठबंधन का अभियान शुरू, 14 समितियों के लिए इन नेताओं को किया नियुक्त
  • एनडीए गठबंधन ने बनाई 14 समितियां
  • मोदी-नीतीश की नीतियों को करेंगे जनता के सामने पेश
  • बिहार SIR को लेकर नेताओं ने कही ये बात

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा एक महीने के बाद हो सकती है। ऐसे में राजनीतिक पारा चढ़ना शुरू हो गया है। इंडिया गठबंधन लगातार जनता के बीच में जा रहा है। इस बीच अब एनडीए ने भी कमर कस ली है। चुनाव को देखते हुए आज (23 अगस्त, 2025) से अभियान शुरु होने वाला है। इसमें गठबंधन की सभी पांच पार्टियां बीजेपी, एलजेपी (आर), जेडीयू, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के नेता शामिल होने वाले हैं। इन पांचों दल के नेताओं के लिए 14 समितियां बनाई गई हैं।

बीजेपी और जेडीयू के नेता करेंगे समितियों का नेतृत्व

एनडीए गठबंधन द्वारा बनाई गई 14 समितियों में से 7 समिति भाजपा और 7 समिति जेडीयू में बाट दी गईं। बीजेपी की तरफ से इन समितियों का नेतृत्व राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिजराज सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडे और बीजेपी सांसद संजय जायसवाल करने वाले हैं।

जेडीयू की तरफ से 7 समिति के लिए सात नेताओं को नियुक्त किया गया है। जो राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री अशोक चौधरी और रत्नेश सदा हैं।

पार्टी नेताओं ने दी ये जानकारी

पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि इस अभियान की वजह से गठबंधन की अलग-अलग पार्टियों के कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जाएगा। इससे आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन को चुनौती दी जा सकती है। इस अभियान के दौरान कुल 83 जगहों पर दो चरणों में कार्यकर्ताओं की मीटिंग होगी।

एनडीए के नेताओं ने बताया कि पहला चरण 23 से 25 अगस्त तक चलेगा और दूसरा चरण 28 से 30 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान एसआईआर को लेकर फैलाई गई, भ्रांतियों को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा और इसके साथ ही मोदी-नीतीश की गारंटी भी दी जाएगी।

Created On :   23 Aug 2025 1:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story