Bollywood News: 25 साल बाद फिर ‘झकास’ अंदाज में लौटे अनिल कपूर, संभालेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’

25 साल बाद फिर ‘झकास’ अंदाज में लौटे अनिल कपूर, संभालेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’
पच्चीस साल पहले फिल्म ‘नायक’ में शिवाजी राव का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अनिल कपूर अब एक बार फिर अपने खास अंदाज में छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पच्चीस साल पहले फिल्म ‘नायक’ में शिवाजी राव का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अनिल कपूर अब एक बार फिर अपने खास अंदाज में छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं। फिल्म की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर अभिनेता स्टार प्लस के नए गेम शो ‘India Ke Top 1% – The Anil Kapoor Show’ की मेजबानी करते नजर आएंगे।

हाल ही में जारी शो की पहली झलक में 100 खिलाड़ियों के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले की झलक देखने को मिली है। पूरे सीजन में 26 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दांव पर होगी। शो का दिलचस्प मंत्र है- “जिस कंटेस्टेंट को बात खटकी, उसकी जीत पक्की!” अपने दमदार अभिनय और ऊर्जावान अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले अनिल कपूर इस शो में भी अपने खास ‘झकास’ अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे।

कभी ‘नायक’ में एक दिन के मुख्यमंत्री बनकर व्यवस्था बदलने वाले अनिल कपूर अब देश के सबसे बड़े गेम शो में प्रतिभागियों की बुद्धिमत्ता और सोच की परीक्षा लेते नजर आएंगे। प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस और JioHotstar पर होगा।

Created On :   7 Sept 2026 7:19 PM IST

Tags

Next Story