Film Tera Sai Poster: पलाश मुच्छाल की फिल्म ‘तेरा साईं’ का पोस्टर रिलीज, साईं बाबा के किरदार में नजर आया यह एक्टर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म ‘तेरा साईं’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इसी के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म साईं बाबा के जीवन, उनके उपदेशों और मानवता के संदेश पर आधारित है। फिल्म की रिलीज डेट और पोस्टर की घोषणा शिर्डी में की गई।
यह भी पढ़े -'नायक' के 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने बताया क्यों आज भी दिल के करीब है टीवी रिपोर्टर शिवाजी राव का किरदार?
कौन होगा फिल्म की कास्ट में?
फिल्म ‘तेरा साईं’ की कास्ट में कई फेमस एक्टर्स नजर आएंगे। फिल्म में साईं बाबा का मुख्य किरदार संजय मिश्रा निभा रहे हैं। एक्टर के लिए यह पहला मौका है जब वह इस तरह का कोई धार्मिक किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म ने अविका गौर भी खास किरदार में नजर आ सकतीं है। इसके फिल्म में सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, ओमकार दास माणिकपुरी और रोहन मेहरा अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
यह भी पढ़े -भूपेन हजारिका असम की मिट्टी से निकली वह आवाज, जिसे शोहरत तो मिली पर संघर्ष ने नहीं छोड़ा पीछा
साईं बाबा पर आधारित यह फिल्म ‘तेरा साईं’ 5 फरवरी 2026 को रिलीज की जाएगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ मराठी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब टीम के प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।
यह भी पढ़े -बिग बॉस-20 में आए कुशाल तंवर गुल्लू बोले-रियलिटी शो अब घर जैसा लगता है, एक्टिंग का है इंतजार
कौन हैं फिल्म निर्देशक?
फिल्म का निर्देशन पलाश मुच्छल ने किया है। वह सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं। वहीं फिल्म का निर्माण शैलेश एस. सांघवी के लिए एस थ्री फिल्म के बैनर तले हुआ है। खास बात यह भी है कि फिल्म के ड्रिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी सिनेपोलिस इंडिया की है। हाल ही में रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के वितरण भी इसी कंपनी के जरिए हुआ था।
Created On :   7 Sept 2026 3:17 PM IST












