Bigg Boss 20: 'तथास्तु-टू' थीम और सलमान के स्वैग के साथ हुआ बिग बॉस 20 का धमाकेदार आगाज, जानें पहले दिन क्या रहा खास

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रविवार को शो 'बिग बॉस 20' का 'तथास्तु-टू' थीम के साथ धमाकेदार आगाज हो गया है। होस्ट के तौर पर वापसी करते हुए, सलमान खान ने 20 मशहूर गानों पर शानदार परफॉर्मेंस के साथ इस खास सीजन की धमाकेदार शुरुआत की। प्रीमियर में एक के बाद एक कंटस्टेंट की एंट्री देखने को मिली। इनमें माही विज, ईशा रिखी, मैरी कॉम जैसे सितारे नजर आए। अब सामने आए नए एपिसोड के प्रोमो में ही हंगामा देखने को मिल रहा है।
माही विज से परेशान हुए कंटेस्टेंट
‘बिग बॉस 20’ के घर को अभी ठीक से बसने का मौका भी नहीं मिला है, लेकिन एक्ट्रेस माही विज पहले ही घर में होने वाली पहली तकरार के बीच आ गई हैं। सोमवार के एपिसोड का प्रीव्यू ग्रैंड प्रीमियर के दौरान दिखाया गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स माही के घर के कामों को लेकर दिए जा रहे ऑर्डर से परेशान नजर आए। पहली छोटी-सी तकरार तब होती है, जब महि विज टीवी एक्टर अमन गांधी से अपना सामान उठाने में मदद करने के लिए कहती हैं। अमन कहते हैं कि वह खुशी से उनकी मदद करेंगे, लेकिन इसके लिए माही से ‘प्लीज’ बोलने को कहते हैं। इसी दौरान ‘पंचायत’ एक्टर आसिफ खान बिना कुछ कहे माही की मदद करने लगते हैं। इस पर माही, ‘प्लीज’ शब्द को लेकर अमन की बात पर मजाक करती हैं। इसके बाद वह गुस्से में वहां से चली जाती हैं और कहती हैं, 'प्लीज बोलूं मैं तेरेको, भक।'
यह भी पढ़े -100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई 'हनुमान अंश', अजय देवगन और रणवीर सिंह की फिल्मों को पछाड़ा
कंटेस्टेंट्स को माही से आई ऑफ वाइब्स
बाद में माही विज और ईशा रिखी के बीच किचन में चाय को लेकर पहली बार थोड़ी खींचा तानी देखने को मिलती है। माही, ईशा से पूछती हैं कि क्या उन्हें अच्छी और कड़क चाय बनानी आती है। इसके बाद वह उनसे कहती हैं कि 'तुम लड़कियों' को तो चाय बनानी आनी ही चाहिए। इस पर ईशा तुरंत जवाब देती हैं और माही से पूछती हैं कि 'फिर आप क्या हैं?' माही भी तुरंत पलटकर कहती हैं, 'ऐ शानी मत बन चल।' इसके बाद जब टीवी एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर अरिश्फा खान माही के भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिलती है। माही, अरिश्फा को चाय बनाने के लिए गाइड करती नजर आती हैं, तो अरिश्फा परेशान होकर कहती हैं कि, 'मैंने बताया तो था कि मुझे चाय बनानी नहीं आती। इसके बाद अरिश्फा, अमन गांधी से कहती हैं कि माही थोड़ी ऑफ वाइब्स दे रही हैं।
यह भी पढ़े -'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती
जय भानुशाली से अलगाव पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?
वहीं प्रीमियर के दौरान जब उनसे जय भानुशाली से अलग होने की बात पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसपर बात करने से मना कर दिया और कहा, 'मुझे हमारे अलगाव पर बात नहीं करनी। ये काफी पर्सनल है और मैं इसे पर्सनल ही रखना चाहती हूं। मैं इसके बारे में कभी चर्चा नहीं करना चाहूंगी।'
Created On :   7 Sept 2026 11:04 AM IST












