Love and War Movie Release Date: संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को रिलीज

Digital Desk | भास्कर ब्यूरो, मुंबई। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब निर्देशक संजय लीला भंसाली फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। बड़े पैमाने पर बनाई जा रही यह फिल्म एक रोमांटिक वॉर ड्रामा है, जिसमें पहली बार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे।
यह भी पढ़े -पंकज त्रिपाठी बर्थडे स्पेशल जानें एक्टिंग से पहले क्या करते थे अभिनेता, सिर्फ 10 रुपए से मुंबई में कैसे किया गुजारा?
संजय लीला भंसाली अपनी भव्य फिल्मों, मजबूत किरदारों और खास दृश्य शैली के लिए पहचाने जाते हैं। ऐसे में ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें भी काफी बढ़ी हुई हैं। फिल्म की खास बात इसकी कहानी के साथ-साथ इसकी स्टारकास्ट भी है। तीनों कलाकार अपने अलग-अलग तरह के किरदारों और अभिनय के लिए जाने जाते हैं।
फिल्म की रिलीज के लिए गणतंत्र दिवस के आसपास का समय चुना गया है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर भी इसे बड़ी ओपनिंग मिलने की उम्मीद है। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी दर्शकों तक पहुंचेगी।
Created On :   4 Sept 2026 7:58 PM IST












