Fashion Event: फैशन इवेंट में छाए सितारे, नोरा फतेही ने अपने स्टाइल से किया हैरान, स्टाइलिश अंदाज में नजर आए हुमा कुरैशी और आयुष्मान खुराना

फैशन इवेंट में छाए सितारे, नोरा फतेही ने अपने स्टाइल से किया हैरान, स्टाइलिश अंदाज में नजर आए हुमा कुरैशी और आयुष्मान खुराना
मुंबई में कल शाम एक फैशन इवेंट का आयोजन किया गया था। इसमें नोरा फतेही, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, शालिनी पासी जैसे कई सितारे शामिल हुए। इस इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

Digital Desk |  डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुंबई में कल शाम एक फैशन इवेंट का आयोजन किया गया था। इसमें नोरा फतेही, हुमा कुरैशी, आयुष्मान खुराना, शालिनी पासी जैसे कई सितारे शामिल हुए। इस इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। शालिनी पासी शिमरी आउटफिट में इवेंट में पहुंचीं वहीं उनके हैंड बेग ने हर किसी का ध्यान खींचा। कृतिका कामरा अपने पति गौरव कपूर के साथ इवेंट में पहुंचीं। कृतिका अपने पति के साथ काफी खुश थीं। दोनों ने हाथ में हाथ डालकर कैमरे के सामने पोज दिए।

नोरा फतेही का लुक

इवेंट में नोरा फतेही अपने अलग अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने अपने स्टाइल से वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। उन्होंने इस इवेंट के लिए क्रॉप टॉप और डेनिम स्कर्ट वाला आउटफिट चुना। उन्होंने अपने बालों का खास तरह से पफ बनाया था।

हुमा कुरैशी

इवेंट में हुमा कुरैशी ब्लैक ऑफ शोल्डर आउटफिट में पहुंचीं। उन्होंने व्हाइट ज्वेलरी और खुले बालों से अपने लुक को पूरा किया। इवेंट में उन्होंने कैमरे के सामने पोज दिए।

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना ग्रे आउटफिट में इवेंट में पहुंचे। उन्होंने उलझे हुए बालों और हल्की दाढ़ी वाले लुक से फैंस का ध्यान खींचा। कैमरे के सामने पोज देते हुए वह काफी खुश नजर आए।

शालिनी पासी

शालिनी पासी शिमरी आउटफिट में इवेंट में पहुंचीं। ऊपर से उन्होंने डेनिम जैकेट डाली हुई थी। उन्होंने अपने हाथ में मेंढक जैसा क्लच लिया हुआ था, जिस पर फैंस की नजरें टिक गईं।

मीरा राजपूत

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी इस इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने स्कर्ट टॉप पहना हुआ था। उन्होंने खुले बालों और लॉन्ग बूट्स से अपने लुक को पूरा किया।

माहिका शर्मा

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी इवेंट में पहुंचीं। उन्होंने फुल स्लीव शिमरी आउटफिट से फैंस का ध्यान खींचा।

Created On :   4 Sept 2026 1:23 PM IST

Tags

Next Story