Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में कौन-कौन आएगा? सितारों से लेकर खिलाड़ियों तक, इस बार दिखेंगे विवादित चेहरे

बिग बॉस 20 में कौन-कौन आएगा? सितारों से लेकर खिलाड़ियों तक, इस बार दिखेंगे विवादित चेहरे
छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रियलिटी शो में शामिल ‘बिग बॉस’ एक बार फिर दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है।

Digital Desk |  भास्कर ब्यूरो, मुंबई। छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रियलिटी शो में शामिल ‘बिग बॉस’ एक बार फिर दर्शकों के बीच दस्तक देने जा रहा है। कई वर्षों से सलमान खान इस शो की मेजबानी करते आ रहे हैं और उनकी मौजूदगी ‘बिग बॉस’ की पहचान बन चुकी है। इस बार शो का 20वां सीजन 6 सितंबर 2026 से जियोहॉटस्टार और कलर्स पर प्रसारित होगा। शो में इस बार उन चर्चित लेकिन विवादित चेहरों को जगह दी गयी है जो पहले ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। इस बार ‘बिग बॉस’ के घर में टेलीविजन, भोजपुरी सिनेमा, संगीत, डिजिटल दुनिया और खेल जगत से जुड़े चेहरों का मिश्रण देखने को मिलेगा। चलिए आपको भी बताते हैं कौन से हैं बिग बॉस 20 के घरवाले

मैरी कॉम

सामने आई लिस्ट में सबसे बड़े नामों में से ओलंपिक मेडल जीतने वाली बॉक्सर मैरी कॉम का है। स्पोर्ट्स आइकन 'बिग बॉस' हाउस में एक बिल्कुल अलग तरह की एनर्जी लेकर आएंगीं । स्पोर्ट्स की दुनिया की दिग्गज मेरी कॉम की निजी जिंदगी और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के किस्से पहले ही खूब वायरल हो चुके हैं। वह कई बार अपने पति पर भी घरेलू हिंसा का आरोप लगा चुकी हैं।

माही विज

टीवी इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा माही विज अब बिग बॉस के घर में नजर आएंगी। माही और जय भानुशाली ने जनवरी 2026 में आधिकारिक तौर पर अलग होने की घोषणा की थी। दोनों ने 4 जनवरी 2026 को बताया कि वे शादी के करीब 14 साल बाद अलग रास्ते चुन रहे हैं। ‘बालिका वधू’ और ‘लागी तुझसे लगन’ जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाली माही के निजी जीवन को लेकर भी दर्शकों की दिलचस्पी रही है।

कनिका मान

कनिका मान ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बना चुकी हैं ,अब कनिका के आने से शो में टेलीविजन और रियलिटी शो का अनुभव देखने को मिल सकता है।

कुशल तंवर उर्फ गुल्लू

कुशल तंवर, जिन्हें गुल्लू के नाम से भी जाना जाता है, ये रियलिटी शोज की दुनिया का बड़ा नाम हैं। कुशल पहले रोडीज और स्प्लिट्सविला में हिस्सा ले चुके हैं। अब बिग बॉस 20 में लोग देखने को उत्सुक हैं कि वो बिग बॉस में कैसे खेलेंगे।

अर्शिफा खान- सोशल मीडिया पर्सनैलिटी अर्शिफा खान शो में एंट्री करेंगीं। उन्होंने चाइल्ड एक्टर के तौर पर अपना करियर शुरू किया था और आज सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

ईशा रिक्खी

सीजन शुरू होने से पहले जिन नामों की काफी चर्चा हो चुकी है, उनमें एक नाम अभिनेत्री ईशा रिक्खी का भी शामिल है। हाल ही में ईशा ने रैपर बादशाह के साथ अपनी 5 महीने पुरानी शादी को तोड़ा है। जाहिर है दर्शक बादशाह के साथ उनके इस कड़वे रिश्ते की सच्चाई जरुर जानना चाहेंगे।

आम्रपाली दुबे

भोजपुरी सिनेमा का चर्चित चेहरा अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इस रियलिटी शो में एक मजबूत भोजपुरी मौजूदगी दर्ज कराएंगीं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ी फैन फॉलोविंग होने के कारण, उनकी एंट्री 'बिग बॉस 20' को एक अलग रीजनल अंदाज देखने को मिलेगा।

रीति तिवारी

अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, जो एक सिंगर, लेखक और कंपोजर के तौर पर भी जानी जाती हैं, इस शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगीं। बिग बॉस में आना उनके लिए एक अहम रियलिटी-शो डेब्यू हो सकता है और इससे उन्हें टीवी के और भी बड़े दर्शकों के बीच पहचान मिल सकती है।

आसिफ खान

पंचायत के महशूर जीजाजी यानि एक्टर आसिफ खान भी बिग बॉस 20 में एंट्री लेने वाले हैं। आसिफ खान को पंचायत वेब सीरीज से काफी लोकप्रियता मिली। अब वह बिग बॉस में क्या धमाका करेंगे इस पर सबकी नजर रहेगी।

रिया यादव

छात्रों के प्रोटेस्ट के दौरान मुंबई वायरल गर्ल के नाम से मशहूर हुई रिया यादव भी बिग बॉस 20 का हिसस बनेंगीं। प्रोटेस्ट के बाद जहां कुछ लोगों ने उनकी तारीफ़ की थी तो कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

ये नाम भी शामिल

इस नामों के अलावा बिग बॉस 20 में इन्फ्लुएंसर हर्ष मचारेउर्फ यंग डीएसए, लव गिल, अमन गांधी, उदिति सिंह, रोहद खान,काजी तौकीर, के नाम भी शामिल हैं।

Created On :   5 Sept 2026 7:44 PM IST

Tags

Next Story