Bigg Boss 20: माही विज से लेकर अर्शिफा खान और ईशा रिखी तक, जानें कौन सेलेब्स हो सकते हैं सलमान के शो बिग बॉस 20 का हिस्सा

Digital Desk | डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' को लेकर फैंस काफी एक्साइडेट हैं। ये शो हमेशा से ही हाई टीआरपी वाला शो रहा है। लाखों करोड़ो लोग इस शो को पसंद करते आए हैं। अब इसका 20वां सीजन 6 सितंबर से प्रीमियर होने वाला है। इससे पहले फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि इस शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट नजर आएंगे। आइए जानते हैं कि इस शो में कौन-कौन से सेलेब्स हिस्सा लेंगे और किन किन के नाम इस समय चर्चा में है।
माही विज
'बालिका वधू' और 'लागी तुझसे लगन' फेम एक्ट्रेस माही विज 'बिग बॉस 20' के घर में नजर आएंगी। हाल ही में वह अपने पति जय भानुशाली से अलग होने को लेकर खबरों में थीं। दिलचस्प बात यह है कि वह सीजन 15 में एक कंटेस्टेट थे।
यह भी पढ़े -भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'
अर्शिफा खान
अर्शिफा खान सोशल मीडिया का जाना पहचाना नाम हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बहुत बड़ी फॉलोइंग बना ली है। वह 'एक वीर की अरदास: वीरा', 'उतरन', 'जिनी और जुजु', और 'मेरी दुर्गा' जैसे शो का हिस्सा रही हैं। अब वह 'बिग बॉस 20' में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।
ईशा रिखी
पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी भी 'बिग बॉस 20' का हिस्सा होंगी। हाल ही में वह रैपर बादशाह के साथ अपने रिश्ते को लेकर खबरों में रही हैं। उन्होंने इसी साल बादशाह से शादी की थी। शादी के महज पांच महीनों के बाद उनका तलाक हो गया है।
रिया अहीर
'बिग बॉस 20' में आने को लेकर जिसका नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह हैं रिया आहीर। रिया आहीर सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के दौरान चर्चा में आई थीं। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को ले जा रही पुलिस की वैन को रोक दिया था। वह एक मॉडल होने के साथ इंफ्लूएंसर और थिएटर आर्टिस्ट हैं।
यह भी पढ़े -नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है
काजी तौकीर
खबरे हैं कि, काजी तौकीर इस सीजन में पुरानी यादों का एक डोज जोड़ सकते हैं। 2005 में 'फेम गुरुकुल' जीतने के बाद सिंगर घर-घर में मशहूर हो गए। उन्होंने यह शो रूपरेखा बनर्जी के साथ संयुक्त रूप से जीता था। काजी अभिनेता भी हैं।
कनिका मान
कनिका मान ने शो 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इस शो के अलावा वह 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लेने के लिए चर्चा में रही हैं। उन्होंने 'बढ़ो बहू' से अपने करियर की शुरुआत की। वह 'रॉकी मेंटल' और 'दाना पानी' जैसी पंजाबी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा अफवाहों की लिस्ट में नागिन स्टार मौनी रॉय भी शामिल हैं, जो इस सीजन की स्टार एंट्री हो सकती हैं।
Created On :   4 Sept 2026 5:31 PM IST












