घायल कर देगा आपको जाहन्वी का ये बैली डांस, शकीरा से की जा रही तुलना

घायल कर देगा आपको जाहन्वी का ये बैली डांस, शकीरा से की जा रही तुलना

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। धड़क एक्ट्रेस जाहन्वी कपूर का हालही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे बैली डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर अपनी ट्रेनर नम्रता पुरोहित के साथ पॉपुलर ट्रैक "आंख लड़ जावे" पर बैली डांस करती दिख रही हैं। उनके डांस को देखकर सब उन्हें इंडियन शकीरा कह रहे हैं। जाहन्वी के इस वीडियो को जमकर पसंद और शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह जाहन्वी का पुराना डांस वीडियो है। 

बता दें जाहन्वी जल्द ही वायुसेना की अधिकारी गुंजन सक्सेना पर बन रही बायोपिक में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उन्होंने रूही अफ्जा फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। रूही आफ्जा की बात करें तो यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमें जाह्नवी के अलावा एक्टर राजकुमार राव अहम भूमिका में हैं। जाह्नवी कपूर फिल्म में रूही और आफ्जा का रोल निभाएंगी। कुछ दिनों पहले जाह्नवी ने फिल्म की शूटिंग की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के क्लैपिंग शॉट शेयर किए थे।

इस फिल्म को लेकर जाह्नवी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, "फिल्म की शूटिंग बहुत अच्छी चल रही है। आप मुझे अंधविश्वासी कहें या पुराने विचारों वाली, लेकिन मुझे लगता है कि अगर मैं अपनी फिल्म के बारे में ज्यादा बात करूंगी तो उसे बुरी नजर लग सकती है। इसलिए मैं फिल्म के बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगी। फिल्म का हिस्सा बन कर और इसमें शामिल लोगों के साथ काम करने को लेकर मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं।"

Created On :   8 Aug 2019 2:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story