Rekha B'Day: 67 की हुईं बॉलीवुड की टाइमलेस ब्यूटी क्वीन, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

BDay: Bollywood actress celebrating her 67th birthday today
Rekha B'Day: 67 की हुईं बॉलीवुड की टाइमलेस ब्यूटी क्वीन, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें
Rekha B'Day: 67 की हुईं बॉलीवुड की टाइमलेस ब्यूटी क्वीन, जानें उनके जीवन से जुड़ी खास बातें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरे जमाने की सुपरहिट अदाकारा भानुरेखा गणेशन उर्फ रेखा आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। 10 अक्टूबर 1954 को जन्मी रेखा हिंदी सिनेमा की उन चंद हिरोइन में शुमार हैं, जो बेहद खूबसूरत तो हैं ही, वे  बेहतरीन अभिनेत्री भी हैं। रेखा का जीवन एक बेहद रोचक दास्तान है, जिसमें कई रंग बिखरे पड़े हैं। उन्होंने करीब 180 से अधिक फिल्मों में काम किया और आज भी उनके फैंस की कमी नहीं है। 

रेखा हमेशा ही टाइमलेस ब्यूटी क्वीन रही हैं। आज भी अगर किसी इवेंट या फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस देती नजर आ जाएं तो उनके चाहने वाले दिल थामने पर मजबूर हो जाते हैं। उनके इस जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...

क्या अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू से कर ली है शादी?

चेन्नई में हुआ जन्म
रेखा का जन्म चेन्नई में हुआ, इनके पिता तमिल अभिनेता जैमिनी गणेशन और माता तेलगू अभिनेत्री पुष्पवल्ली थीं। रेखा की मां को उनके पिता ने पत्नी का दर्जा भी नहीं दिया था। रेखा के जन्म के समय उनके माता पिता शादीशुदा नहीं थे। रेखा की एक सगी बहन, एक सौतेला भाई और पांच सौतेली बहनें हैं। उन्होंने चेन्नई में पढ़ाई की।

एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना रेखा के लिए महज एक इत्तेफाक नहीं था, बल्कि यूं कहें कि यह एक मजबूरी थी। कहा जाता है कि रेखा को अभिनय में ज्यादा रुचि नही थी, लेकिन रेखा के परिवार की आर्थिक स्थिती अच्छी न होने कारण उनको अपना स्कूल छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और उन्होंने इसकी शुरुआत तेलगू फिल्मों से की।

फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का ट्रेलर हुआ रिलीज, दिखाई दिया अक्षय कुमार का अलग अंदाज

मिले कई पुरस्कार
रेखा का फिल्मी दुनिया का सफर बहुत ही उतार और चढ़ाव वाला रहा। रेखा ने अपने जीवन में लगभग 180 फिल्में की, जिनमें से कुछ फिल्में सफल हुई और कुछ में वे असफल भी रही, किन्तु वे फिल्म करती रहीं। उन्हें तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुका है, दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का और एक बार सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का जिसमें क्रमशः खूबसूरत, खून भरी मांग और खिलाड़ियों का खिलाड़ी जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा रेखा को 2010 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित भी किया गया

ऐसा रहा वैवाहिक जीवन
रेखा हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं उन्होंने दो शादियां की थीं। एक्टर विनोद मेहरा से और दूसरी शादी बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से की थी। रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की भी खूब अफवाहें थीं जिसके चलते वह विवादों में रही। 

Created On :   10 Oct 2020 6:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story