Sharman Joshi Birthday: 40 साल का हुआ ये इडियट्, कला से जुड़े परिवार से रखता ताल्लुक

Sharman Joshi Birthday: 40 साल का हुआ ये इडियट्, कला से जुड़े परिवार से रखता ताल्लुक

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड में अपने कॉमेडी रोल के लिए मशहूर एक्टर शरमन जोशी आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रहे हैं। 28 अप्रैल 1979 को मुम्बई में जन्में शरमन का जन्म एक मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर के दिग्गज कलाकार हैं। इसके अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्य भी थिएटर से जुड़े हुए हैं। अपने परिवार को देखते हुए, शरमन भी इसी क्षेत्र में आगे बढ़े और थिएटर से जुड़े। उनके ​बर्थडे पर जाने उनके बारे में कुछ खास बातें।

शरमन जोशी ने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत ​फिल्म गॉडफादर से की थी। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ साथ मराठी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने हिंदी साल 2001 में को एक्टर के रूप में अपनी शुरुआत की, इसके बाद वे रंग दे बसंती (2006), गोलमाल (2006), लाइफ इन अ ... मेट्रो (2007) जैसी ब्लॉकबस्टर में सहायक भूमिकाएं निभाईं। इसके अलावा वे 3 इडियट्स (2009), फेरारी की सावरी (2012), हेट स्टोरी 3 (2015) जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

शरमन जोशी के बारे में जानें ये बातें

1- शरमन जोशी ने प्रसिद्ध नाटक "ऑल द बेस्ट" में एक बहरे चरित्र की भूमिका निभाई और तीन वर्षों में 550 से अधिक शो किए।

2- फिल्म गॉडमदर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले शरमन की उस समय उम्र सिर्फ 20 साल की थी।

3- 2009 तक, उन्होंने रियल टी.वी. में एक गेम शो होस्ट किया, जिसे पोकर फेस: दिल सच्चा चेहरा झूठा कहा गया।

4- शरमन बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा के दामाद हैं। उन्होंने प्रेरणा चोपड़ा से शादी की है। दोनो के तीन बच्चे हैं। इनमें से एक बेटी बाकी जुड़वां लड़के हैं।

5- उन्हें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म और टेलीविजन क्लब ऑफ एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन की जीवन सदस्यता से भी सम्मानित किया गया है।

6- शरमन जोशी का पूरा परिवार अभिनेताओं और थिएटर कलाकारों का है। पिता हैं, अरविंद जोशी गुजराती रंगमंच के दिग्गज हैं, और उनकी चाची सरिता जोशी (भोसले), बहन और चचेरे भाई मराठी और गुजराती थिएटर में अभिनय करते हैं।

Created On :   28 April 2019 2:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story