HINDI DIVAS: हिन्दी दिवस पर कंगना की नसीहत, मां हिन्दी भाषा की घुट्टी पिलाएं

Worlds hindi day, Kangana share a video on hindi divas, Hindi language should get equal respect- kangana
HINDI DIVAS: हिन्दी दिवस पर कंगना की नसीहत, मां हिन्दी भाषा की घुट्टी पिलाएं
HINDI DIVAS: हिन्दी दिवस पर कंगना की नसीहत, मां हिन्दी भाषा की घुट्टी पिलाएं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलने के लिए जानी जाती हैं। शुक्रवार को विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए भारतीय माताओं से एक अपील की है। कंगना अपने अंदाज में लोगों को हिंदी बोलने, पढ़ने और सीखने का ज्ञान दे रही हैं। उन्होंने इसके लिए एक वीडियो भी शेयर किया है। 

वीडियो में क्या कहा?

कंगना रनौत की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल ने उनका एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसमें कंगना हिंदी के बारे में बात करते हुए नज़र आ रही हैं। कंगना कहती हैं कि अंग्रेजी बोलने में सभी को गर्व होता है, लेकिन हिंदी के साथ लोग ऐसा नहीं करते हैं। कंगना ने बॉलीवुड में अपने अंग्रेजी बोलने के स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए कहा कि वे हिंदी भाषा से प्यार करती हैं। इसके अलावा कंगना रनौत ने कहा कि जैसे मांताएं अपने बच्चों को घी के लड्डू खिलाती हैं वैसे ही हिंदी भाषा की घुट्टी भी पिलाएं। साथ ही उन्होंने लोगों से इस बार हिंदी को भी बराबरी का मौका देने का आग्रह किया।

 

 

Created On :   10 Jan 2020 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story