मध्यप्रदेश में भूकंप: सिंगरौली में भूकंप के झटकों ने फैलाई दहशत, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

सिंगरौली में भूकंप के झटकों ने फैलाई दहशत, घरों से बाहर निकले लोग, जानें कितनी रही तीव्रता
  • मध्यप्रदेश में आया भूकंप
  • सिंगरौली में महसूस किए गए भूकंप के झटके
  • जानें कितनी रही तीव्रता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 के दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, सिंगरौली में भूकंप शाम 3.57 करीब दर्ज किया गया है। वहीं, भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर के आसपास रिकॉर्ड की गई है।

इससे पहले जनवरी में आए थे भूकंप

सिंगरौली में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई थी। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। बता दें, इस साल के जनवरी में सिंगरौली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

इसके बाद 27 मार्च यानी आज एक बार फिर से भूकंप को झटकों को महसूस किया गया है। यहां Bichom में इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 के आसपास दर्ज की गई है। इसके अलावा अफगानिस्तान में भी गुरुवार को 5.2 और 4.6 तीव्रता के साथ भूकंप के झटके आए थे।

एनडीएमए ने जारी किए दिशा निर्देश

सिंगरौली में भूकंप के झटकों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके के मुताबिक, भूकंप के आने के बाद शांत रहें, रेडियो/टी.वी. को चालू करें और इस पर आने वाली हिदायतों का पालन करें। भूकंप के बाद आने वाले झटकों के प्रति तैयार रहें. पानी, गैस तथा बिजली के स्विचों को बंद कर दें।

यदि कहीं आग लगी हो तो इसे बुझाने का प्रयास करें। यदि आप इसे बुझा न सकें तो फायर ब्रिगेड को बुलाएं. उस ज्वलनषील पदार्थ, जो जमीन पर बिखर गया हो, (अल्कोहल, पेंट आदि) को तुरंत साफ कर दें.

यदि लोगों को गंभीर चोट लगी हो तो उन्हें तब तक न हिलाएं जब तक कि उन्हें कोई खतरा न हो। यदि आपको पता चल जाए कि लोग जल गए हैं तो बचाव टीमों को बुलाएं। हड़बड़ी न मचाएं और चोटग्रस्त लोगों अथवा अपनी खुद की हालत को और खराब न बनाए।

यदि आपका घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हो तो आपको इसको छोड़ना पड़ेगा। जिसमें पानी के बर्तनों, खाना तथा सामान्य तथा विषेश दवाइयों (दिल की बीमारी, डायबिटीज आदि के मरीजों हेतु) को इकट्ठा कर लें।

Created On :  

Tags

Next Story