Sona- Chandi Ka Bhav: अगस्त के पहले दिन घट गए सोना- चांदी के दाम, जानिए प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,800 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत घटी 1,14,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है। बीते दिनों जहां दोनों ही धातुओं में लगातार तेजी देखने को मिली और यह अपने उच्चतम स्तर पर जा पहुंचीं। वहीं अब इनकी कीमतों में कुछ राहत देखने को मिल रही है। आज (01 अगस्त 2025, शुक्रवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की की कीमत में जहां महज 580 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की कमी देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में करीब 3000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब है। यदि आप गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार रेट जरूर चेक कर लें...

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,840 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,840 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,020 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,840 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,170 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो यह 1 लाख 15000 रुपए के नीचे आ गई है। आज सिल्वर के रेट में बीते दिन के मुकाबले करीब 3000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,14,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   1 Aug 2025 12:05 PM IST