Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की चमक फिर बढ़ी, सोने के दाम भी आसमान पर पहुंचे, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

सोने की चमक फिर बढ़ी, सोने के दाम भी आसमान पर पहुंचे, जानिए आज के लेटेस्ट रेट
  • 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 94,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • चांदी की कीमत 1,17,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। लगातार तीसरे दिन दोनों धातुओं के भाव बढ़े हैं। आज (08 अगस्त 2025, शुक्रवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की की कीमत में जहां करीब 500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। वहीं, सफेद धातु यानि कि चांदी में भी करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 94,100 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब है। ऐसे में यदि आप गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा हो सकता है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

94,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,02,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

94,010 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,02,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

94,060 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,02,610 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

94,010 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,02,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

94,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,02,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

94,010 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,02,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

94,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,02,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

94,060 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,02,610 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो यह एक बार फिर से 1 लाख 17000 रुपए के पार पहुंच गई है। इसकी कीमत में आज करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखी गई है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,17,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

Created On :   8 Aug 2025 11:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story