Sona- Chandi Ka Bhav: इस सप्ताह सोने की कीमत में हुआ इजाफा, चांदी की चमक कम हुई, जानिए प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में इस सप्ताह भारी उठापटक देखने को मिली। सोमवार को जहां शुरुआत में सोने की कीमत में कमी देखने को मिली, वहीं चांदी की चमक में इजाफा रहा। लेकिन हफ्ते के अंत तक स्थिति बदल गई। शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 2,26,100 रुपए प्रति किलोग्राम रह गया।
ऐसे में देखा जाए तो इस सप्ताह में यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की चमक में करीब 1,900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक का उछाल आया है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी का भाव करीब 1,200 रुपए प्रति किलोग्राम तक फिसला है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,51,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,39,049 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,51,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,38,899 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,51,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,38,949 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,51,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,38,899 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,51,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,39,049 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,51,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,38,899 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,51,690 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,39,049 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,51,590 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,38,949 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें इस सप्ताह करीब 1,200 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,26,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   10 Oct 2026 12:26 PM IST












