Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत 104 डॉलर के पार पहुंची, जानिए शनिवार को कितने चुकाना होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इन दिनों तेजी बनी हुई है और यह 104 डॉलर के पार जा पहुंची है। इसी बीच राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें (Petrol- Diesel Price) जारी कर दी हैं। फिलहाल, देश में ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानि कि, आज (10 अक्टूबर 2026, शनिवार) भी पेट्रोल और डीजल दोनों के ही दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
बता दें कि, आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। वहीं अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...
यह भी पढ़े -अमेरिका ने 8 आईटी कंपनियों के ग्रीन कार्ड आवेदन पर रोक लगाई, भारतीय IT इंजीनियर्स पर क्या असर? क्या ऑप्शन शेष?
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपए और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 101.89 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार बैंगलोर में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार भुवनेश्वर में पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.51 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध है। गुड़गांव में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर है। तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 115.49 रुपए और डीजल 104.40 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -छोटे कारोबारियों को मिली बड़ी राहत, जीएसटी जुर्माना 25,000 से घटाकर 10,000 रुपए किया, ये बड़े बदलाव भी हुए
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -Honda Elevate Facelift में नए लुक के साथ मिले 360° कैमरा और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स, एक्स-शोरूम कीमत 11.80 लाख रुपए से शुरू
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले तेजी देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (10 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 104.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 102.98 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :   10 Oct 2026 10:39 AM IST












