होंडा बाइक: Honda ने Rebel 500 को नए TFT डिस्प्ले और E-Clutch के साथ पेश किया, भारत में जल्द हो सकती लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda ने अपनी पॉपुलर क्रूजर बाइक Rebel 500 के 2027 मॉडल को पेश किया है। इस बाइक में अब 3.5 इंच की नई TFT स्क्रीन, अपडेटेड कंट्रोल बटन और E-Clutch तकनीक जैसे खास फीचर्स मिलेंगे। चूंकि, कंपनी पहले ही भारतीय बाजार के लिए Rebel 500 को पेश कर चुकी है, ऐसे में उम्मीद है कि बाइक का अपडेटेड मॉडल 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और कीमत का ऐलान अभी बाकी है। आइए जानते हैं इस बाइक की खूबियों के बारे में...
यह भी पढ़े -अमेरिका ने 8 आईटी कंपनियों के ग्रीन कार्ड आवेदन पर रोक लगाई, भारतीय IT इंजीनियर्स पर क्या असर? क्या ऑप्शन शेष?
Honda Rebel 500 में क्या-क्या नया मिलेगा?
डिजाइन के मामले में Honda Rebel 500 का अंदाज काफी अलग है। इसमें बॉबर स्टाइल देखने को मिलता है, जिसमें बाइक का डिजाइन सादा, निचला और मस्कुलर रखा जाता है। इसका फ्यूल टैंक, चौड़े टायर, गोल हेडलाइट और ब्लैक फिनिश इसे आकर्षक लुक देते हैं। बाइक की सीट की ऊंचाई लगभग 690mm है।
यह भी पढ़े -इस सप्ताह सोने की कीमत में हुआ इजाफा, चांदी की चमक कम हुई, जानिए प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट
नई Rebel 500 में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में देखने को मिलता है। कंपनी ने पुराने LCD डिस्प्ले की जगह 3.5 इंच का गोल TFT डिस्प्ले दिया है। इस स्क्रीन पर राइडर को बाइक से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से देखने को मिलेगी। इसके अलावा, स्विचगियर यानी हैंडल पर दिए गए बटन और कंट्रोल्स में भी बदलाव किए गए हैं।
नई Honda Rebel 500 की एक बड़ी खासियत इसका E-Clutch सिस्टम है। यह तकनीक बाइक चलाते समय क्लच लीवर का इस्तेमाल किए बिना गियर बदलने की सुविधा देती है। भारत में पेश की गई Rebel 500 को स्टैंडर्ड और E-Clutch, दोनों वेरिएंट में लाने की योजना बताई गई है। हालांकि, भारतीय बाजार में इन दोनों वेरिएंट की अंतिम कीमत और उपलब्धता की पुष्टि अभी नहीं की गई है।
यह भी पढ़े -कच्चे तेल की कीमत 104 डॉलर के पार पहुंची, जानिए शनिवार को कितने चुकाना होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
इंजन और परफोर्मेंस
Honda Rebel 500 में 471cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। इस इंजन से लगभग 46.2 हॉर्सपावर की अधिकतम ताकत और 43.3Nm का अधिकतम टॉर्क मिलता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
Created On :   10 Oct 2026 3:26 PM IST









