Sona- Chandi Ka Bhav: सप्ताह के पहले दिन सस्ता हो गया सोना, चांदी का भाव भी टूटा

सप्ताह के पहले दिन सस्ता हो गया सोना, चांदी का भाव भी टूटा
आज 22 कैरेट गोल्ड 1,37,890 रुपए प्रति 10 ग्राम से सस्ता हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,400 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी है और इसके दूसरे दिन ही सोना- चांदी (Gold- Silver) की चमक फीकी पड़ गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक, सप्ताह के पहले दिन (12 अक्टूबर 2026, सोमवार) गोल्ड के रेट में 1,330 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखने को मिली। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी का भाव भी दोपहर तक करीब 1500 रुपए प्रति किलोग्राम तक कम हो गया।

ताजा अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड 1,37,890 रुपए प्रति 10 ग्राम से सस्ता हो गया है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,400 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,50,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,37,858 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,50,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,37,708 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,50,290 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,37,758 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,50,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,37,708 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,50,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,37,858 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,50,240 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,37,708 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,50,390 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,37,858 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,50,290 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,37,758 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें इस सप्ताह करीब 1,500 रुपए प्रति किलोग्राम तक की कमी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,24,640 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Created On :   12 Oct 2026 12:24 PM IST

Tags

Next Story