Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की चमक लगातार तीसरे हुई कम, चांदी के भाव भी आसमान से कुछ नीचे आए

सोने की चमक लगातार तीसरे हुई कम, चांदी के भाव भी आसमान से कुछ नीचे आए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार हलचल देखने को मिल रही है। फिलहाल आज (13 मार्च 2026, शुक्रवार) लगातार तीसरे दिन दोनों ही धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 310 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव भी करीब 1,750 रुपए प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,47,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,60,530 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,47,153 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,60,380 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,47,003 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,60,430 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,47,053 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,60,380 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,47,003 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,60,530 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,47,153 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,60,380 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,47,003 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,60,530 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,47,153 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,60,430 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,47,053 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 1,750 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,66,790 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि, 29 जनवरी 2026 को चांदी पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपए के स्तर के पार करते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

Created On :   13 March 2026 11:23 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story