Sona- Chandi Ka Bhav: सप्ताह के पहले दिन सोने की कीमत में आई कमी, चांदी के भाव भी लुढ़के

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है। फिलहाल, सप्ताह के पहले दिन (16 मार्च 2026, सोमवार) दोनों ही धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 3,010 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के दाम करीब 8,040 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर गए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,43,100 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,56,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,43,064 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,55,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,42,914 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,55,970 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,42,964 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,55,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,42,914 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,56,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,43,064 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,55,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,42,914 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,56,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,43,064 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,55,970 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,42,964 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 8,040 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,51,670 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि, 29 जनवरी 2026 को चांदी पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपए के स्तर के पार करते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
Created On :   16 March 2026 12:33 PM IST












