Sona- Chandi Ka Bhav: एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बाद बढ़ी सोने की कीमत, चांदी के भाव गिरे

एक महीने के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बाद बढ़ी सोने की कीमत, चांदी के भाव गिरे
  • 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • 24 कैरेट सोने की कीमत 95,200 रुपए प्रति 10 ग्राम है
  • चांदी की कीमत 97,000 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में बीते दिनों लगातार गिरावट देखने को मिली। एक दिन पहले सोना एक महीने के निचले स्तर पर जा पहुंचा था, लेकिन आज (16 मई 2025, शुक्रवार) भारतीय सर्राफा बाजार में एक बार फिर से यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। इसके दाम में 1200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक का इजाफा हुआ है। वहीं सफेद धातु यानि कि सिल्वर (Silver) करीब 1000 रुपए प्रति 1 किलोग्राम तक सस्ती हुई है।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 95,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

87,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

95,280 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

87,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

95,130 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

88,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

93,400 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

87,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

95,130 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

87,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

95,280 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

87,200 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

95,130 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

87,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

95,280 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

87,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

95,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की, तो इसमें बीते दिन की तुलना में करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में आज सिल्वर 97,000 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।

Created On :   16 May 2025 11:33 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story