न्यू बाइक: 2026 Honda CB125F को किया लॉन्च, कई बड़े बदलाव के साथ मिलेगा ज्यादा माइलेज

2026 Honda CB125F को किया लॉन्च, कई बड़े बदलाव के साथ मिलेगा ज्यादा माइलेज
  • इस बाइक में कंपनी ने कई सारे बदलाव किए हैं
  • इसमें ऑटोमैटिक स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम दिया गया है
  • नया 4.2-इंच TFT कलर डिस्प्ले दिया गया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी होंडा (Honda) ने जर्मनी में अपनी 2026 CB125F को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक में कंपनी ने कई सारे बदलाव किए हैं। होंडा ने इसे ऑटोमैटिक स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम के साथ अपडेट किया है। इसमें अधिक माइलेज मिलता है और कई सारे नए फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। Honda ने 2026 CB 125 F की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। बाइक €3,199 (लगभग 3.05 लाख रुपए) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है है। बता दें कि, इस बाइक को भारत में Honda SP 125 के नाम से जाना जाता है।

नई Honda CB125F में क्या नया?

Honda CB125F में अपडेट नया 4.2-इंच TFT कलर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें राइडर को स्पीड, समय, टैकोमीटर रीडिंग, गियर पोजिशन और ओडोमीटर और ट्रिप मीटर रीडआउट जैसे जरूरी चीजों की जानकारी मिलती है। इसके साथ ही कंपनी ने इस कंसोल में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और संबंधित फीचर्स जैसे कॉल/एसएमएस अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिल जाते हैं। इसमें रियल टाइम के मौसम अपडेट प्राप्त कर सकते हैं, वॉयस कमांड के माध्यम से मैसेज को मैनेज भी कर सकते हैं।

कंपनी ने होंडा रोडसिंक मोबाइल ऐप के जरिए म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स को भी दिया है। 2026 Honda CB 125 F में टाइप-C USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इसका इंजन इनएक्टिव होने पर अपने आप बंद हो जाता है और राइडर के क्लच लगाने पर फिर से चालू हो जाता है। यह ट्रैफिक स्टॉप के साथ-साथ शहरों में अक्सर होने वाली स्टॉप-एंड-गो स्थितियों में पेट्रोल बचाता है। बेहतर माइलेज के लिए इसमें ECU को भी अपडेट किया है। कंपनी का दावा है कि CB125F 66.7kmpl का माइलेज प्रदान करती है।

हार्डवेयर की बात करें तो 2026 Honda CB 125 F बाइक में टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन-शॉक के साथ समान अंडरपिनिंग दी गई है। बाइक में पहले की तरह ही ब्रेकिंग सेटअप दिया गया है, जिसमें आगे की तरफ 240mm डिस्क और पीछे की तरफ 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। दोनों पहिए 18-इंच मिलते हैं। CBS के साथ ब्रेकिंग एफिशिएंसी को बढ़ाया गया है।

इंजन और पावर

मैकेनिकल तौर पर इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें SP 125 जैसा ही 124cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 10.8PS की पावर और 10.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Created On :   15 May 2025 5:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story