कॉम्पैक्ट एसयूवी: Honda Elevate का एपेक्स समर एडिशन हुआ लॉन्च, कीमत 12.39 लाख रुपए

- यह स्टैंडर्ड एसयूवी के V वेरिएंट पर आधारित है
- मैनुअल वेरिएंट की कीमत 12.39 लाख रुपए है।
- CVT वेरिएंट की कीमत 13.59 लाख रुपए है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी होंडा (Honda) की भारत में एलिवेट (Elevate) पॉपुलर एसयूवी में से एक है। वहीं अब कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एलीवेट का नया वेरिएंट लिस्ट किया है। इसका नाम एपेक्स समर एडिशन (Apex Summer Edition) है। यहां बता दें कि, कंपनी का एपेक्स वेरिएंट पहले से मौजूद है, जिसे 12.71 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर पेश किया गया था। लेकिन समर एडिशन के साथ इसकी कीमत में 32 हजार रुपए की कटौती की गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...
Honda Elevate Apex Summer Edition की कीमत
होंडा एलिवेट एपेक्स समर एडिशन को 12.39 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। यह कीमत इसके मैनुअल वेरिएंट की है। वहीं इसके CVT वेरिएंट की कीमत 13.59 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
Honda Elevate Apex Summer Edition के फीचर्स
नया होंडा एलीवेट एपेक्स समर एडिशन स्टैंडर्ड एसयूवी के V वेरिएंट पर आधारित है, जिसमें कम कीमत के साथ बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। नए वेरिएंट में V वेरिएंट के मुकाबले बाहर और अंदर दोनों ओर कई बदलाव देखने को मिलते हैं। एक्सटीरियर में पियानो ब्लैक फ्रंट अंडर स्पॉयलर के साथ सिल्वर एसेंट दिया गया है। साथ ही पियानो ब्लैक साइड अंडर स्पॉयलर, पियानो ब्लैक रियर लोअर गार्निश के साथ क्रोम इंसर्ट, एपेक्स एडिशन बैज और टेलगेट पर एम्बलम दिया गया है।
जबकि, इंटीरियर में लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री के साथ इंटीरियर में डुअल-टोन ट्रीटमेंट है। इस एडिशन में सात रंगों के विकल्प के साथ एंबिएंट लाइट मिलती है। एपेक्स समर एडिशन में बड़ा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सीट कुशन, नया डोर ट्रिम, एम्बिएंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा भी है।
इंजन और पावर
इस एसयूवी में मैकेनिकल तौर पर कोई बदलाव कंपनी ने नहीं किया है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 119bhp और 145Nm टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में छह-स्पीड मैनुअल और सात-स्पीड CVT शामिल हैं।
Created On :   6 May 2025 4:33 PM IST