न्यू बाइक: Bajaj Pulsar NS400Z हुई अपडेट, ज्यादा पावर के साथ मिले बेहतर फीचर्स

Bajaj Pulsar NS400Z हुई अपडेट, ज्यादा पावर के साथ मिले बेहतर फीचर्स
  • कंपनी ने इस बाइक में कई सारे बदलाव किए हैं
  • कीमत में करीब 8,000 तक का इजाफा किया है
  • नए मॉडल में 150 सेक्शन का रियर टायर दिया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज (Bajaj) ने अपनी दमदार बाइक पल्सर एनएस400जेड (Pulsar NS400Z) को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को लॉन्च किए हुए करीब एक साल हुआ है और अब कंपनी ने इसमें कई सारे बदलाव किए हैं। खास बात यह कि, कंपनी ने यह बदलाव लोगों और मीडिया से मिले फीडबैक के आधार पर किए हैं। अपडेटेड 2025 मॉडल डीलरशिप पर पहुंचना शुरू हो गई है।

कितनी है कीमत

Bajaj Pulsar NS400Z में हुए बदलाव के साथ ही बाइक की कीमत में 2024 मॉडल की तुलना में करीब 8,000 तक का इजाफा किया गया है। इसके मौजूदा मॉडल की कीमत कीमत 1.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। वहीं नई बाइक की कीमत 1.92 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है।

2025 में कौन से बदलाव हुए?

2025 Bajaj Pulsar NS400Z लुक के मामले में 2024 मॉडल की तरह ही नजर आती है। यही नहीं इसके कलर और ग्राफिक्स भी पहले जैसे ही हैं। हालांकि, नए मॉडल के टायर में बदलाव किया है। पिछली बाइक में 140 सेक्शन का रियर टायर था, जबकि 2025 मॉडल में 150 सेक्शन का रियर टायर है, जो इसके विज़ुअल स्टांस को बेहतर बनाएगा। अब इसमें अपोलो अल्फा H1 टायर हैं, जबकि पिछले मॉडल में MRF REVZ-S टायर थे। इसके अलावा कंपनी ने 2025 के लिए ब्रेकिंग सिस्टम में भी सुधार किया है, जबकि ग्रिमेका कैलिपर वही है, बाइक में सिंटर्ड ब्रेक पैड का यूज किया गया है।

इंजन और पावर

2025 Bajaj Pulsar NS400Z बाइक के इंजन को BS6 P2 OBD2B नॉर्म्स के अनुरूप अपडेट किया गया है। इसमें 373cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है। यह सेटअप लगभग 40bhp की पावर और 35Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। य​ह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

Created On :   5 May 2025 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story