Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी की कीमतों में दो दिन की गिरावट के बाद आई तेजी, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में दो दिन से जारी गिरावट पर बुधवार को लगाम लग गया। आज (18 फरवरी 2026) दोनों ही धातुओं का भाव बढ़ गए हैं। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के रेट में करीब 970 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के दाम में भी 6,620 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,40,350 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,100 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,351 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,201 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,010 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,251 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,201 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,351 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,52,960 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,201 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,351 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,53,010 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,40,251 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें करीब 6,620 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,37,850 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि, बीते 29 जनवरी को चांदी पहली बार ऐतिहासिक 4 लाख रुपए के स्तर के पार करते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
Created On :   18 Feb 2026 11:55 AM IST












