Sona- Chandi Ka Bhav: लगातार दूसरे दिन सोने के रेट में हुआ इजाफा, ये है मंगलवार का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट, चांदी के भाव भी बढ़े

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 95,670 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 98,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल रही है। बीते सप्ताह जहां दोनों धातुओं के भाव में गिरावट रही, वहीं नए सप्ताह की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। आज (20 मई 2025, मंगलवार) लगातार दूसरे दिन यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में इजाफा हुआ है। वहीं, चांदी की (Silver) की कीमत में भी 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,700 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 95,670 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,670 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,610 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,670 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,520 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,670 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
87,610 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
95,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की, तो इसमें भी बीते दिन की तुलना में आज करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में आज चांदी 98,100 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Created On :   20 May 2025 11:51 AM IST