Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत नए आसमान पर पहुंची, चांदी के भाव में भी हुई बढ़ोतरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बीते सप्ताह से ही दोनों ही धातुओं के दाम हाई रिकॉर्ड पर बने हुए हैं। वहीं इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन इनके रेट नए पीक पर पहुंचे हैं। आज (23 सितंबर 2025, मंगलवार) यलो मेटल कहे जाने वाले साने के दाम में करीब 500 रुपए तक की बढ़त देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाली चांदी के भाव में भी करीब 100 रुपए तक की जबरदस्त बढ़त देखी गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,03,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,13,200 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,03,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,13,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,03,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,13,080 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,03,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,13,130 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,03,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,13,080 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,03,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,13,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,03,660 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,13,080 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,03,810 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,13,230 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,03,710 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,13,130 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें बीते दिन की तुलना में करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,38,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   23 Sept 2025 12:55 PM IST