Sona- Chandi Ka Bhav: सोना- चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट, जानिए प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,300 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 97,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है
- चांदी की कीमत 1,07,800 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। बात करें आज (28 जून 2025, शनिवार) की तो, यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत में एक बार फिर से कमी आई है और यह करीब 550 रुपए प्रति 10 ग्राम तक टूटा है। देखा जाए तो एक सप्ताह में करीब 3500 रुपए प्रति ग्राम तक कम हो गया है। वहीं सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में भी करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की मामूली कमी आई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 97,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,420 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,470 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,420 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,420 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,570 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
89,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
97,470 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें भी गिरावट देखने को मिली है। बीते कल की तुलना में आज सिल्वर का भाव करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक टूटा है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी 1,07,800 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही है।
Created On :   28 Jun 2025 11:23 AM IST