Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में फिर आई गिरावट, चांदी के भाव अब भी 1 लाख के पार

- 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है
- 24 कैरेट सोने की कीमत 99,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है
- चांदी की कीमत 1,15,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिलता है। फिलहाल, दोनों ही धातुओं में लगातार दूसरे दिन राहत मिली है। आज (29 जुलाई 2025, मंगलवार) यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की की कीमत में 500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में ना ही बढ़त आई है और ना ही कमी देखी गई है।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 99,900 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। यदि आप गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार रेट जरूर चेक कर लें...
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,970 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
92,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,920 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,740 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
1,00,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
91,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
99,970 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो यह 1 लाख 15000 रुपए के पार बनी हुई है और हालांकि आज सिल्वर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन, बीते सोमवार को भाव करीब 1900 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिरे थे। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,15,900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
Created On :   29 July 2025 12:04 PM IST