Budget 2020: मोदी सरकार का आम आदमी को तोहफा, नए टैक्स स्लैब का ऐलान

Budget 2020 new income tax rates tax slabs government reduces tax slabs nirmala sitharaman janjanka budget
Budget 2020: मोदी सरकार का आम आदमी को तोहफा, नए टैक्स स्लैब का ऐलान
Budget 2020: मोदी सरकार का आम आदमी को तोहफा, नए टैक्स स्लैब का ऐलान
हाईलाइट
  • टैक्स स्लैब में किया बड़ा बदलाव
  • वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। सरकार ने बजट में मध्यम वर्ग के करदाताओं को बड़ी राहत दी है। पांच लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। अब पांच लाख से 7.5 लाख तक आय पर 10 फीसदी का टैक्स लगेगा। 7.5 लाख से 10 लाख की आय पर 15 फीसदी टैक्स होगा। 10 लाख से 12.5 लाख की इनकम पर 20 फीसदी टैक्स लगेगा। वहीं जिनकी आय 15 लाख रुपए से ज्यादा है, ऐसे में 30 फीसद टैक्स लगेगा। नए टैक्स व्यवस्था में कोई डिडक्शन शामिल नहीं किया जाएगा, जो डिडक्शन लेना चाहते है, वे पुरानों दरों से टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। नए स्लैब तब लागू होंगे जब करदाता अपने दूसरे छूट को छोड़ेगा।  

नया टैक्स स्लैब:

  • पांच लाख तक- 0%
  • पांच लाख से 7.5 लाख- 10%
  • 7.5 लाख से दस लाख- 15%
  • दस लाख से 12.5 लाख- 20%
  • 12.5 लाख से 15 लाख- 25%
  • 15 लाख से अधिक कमाई- 30%

Budget 2020: मोदी सरकार ने किसानों को धन लक्ष्मी, किसान रेल समेत दिए ये 16 तोहफे

अबतक क्या इनकम टैक्स स्लैब थे?

  • दो लाख पांच हजार तक आय पर - 0%
  • दो लाख पांच हजार से पांच लाख- 5%
  • पांच लाख से दस लाख- 20%
  • दस लाख से अधिक- 30%

Railway Budget 2020: रेलवे के लिए हुआ ऐलान- तेजस ट्रेन की संख्या बढ़ाई जाएगी

Created On :   1 Feb 2020 8:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story