Budget 2020: मोदी सरकार ने किसानों को धन लक्ष्मी, किसान रेल समेत दिए ये 16 तोहफे

Budget 2020: मोदी सरकार ने किसानों को धन लक्ष्मी, किसान रेल समेत दिए ये 16 तोहफे
हाईलाइट
  • दीन दयाल योजना को बढाया जाएगा
  • महिला किसानों को बीज से जुडी योजनाओं से जोड़ा जाएगा
  • मोदी सरकार का किसानों के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में मोदी सरकार 2.0 का दूसरा बजट आज (शनिवार) पेश किया। बजट में उन्होंने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की। सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि विकास योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करोड़ों किसानों को फायदा पहुंचाया है। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय को साल 2020 तक दोगुना करना है। उन्होंने कहा, "मोदी सरकार किसानों के लिए 16 सूत्रीय फॉर्मूला लाई है।" 

किसानों के लिए मोदी सरकार के 16 तोहफे 

1. मॉर्डन एग्रीकल्चर लैंड एक्ट को राज्य सरकारों द्वारा लागू करवाना।
2. 100 जिलों में पानी व्यवस्था के लिए बड़ी योजना चलाई जाएगी।
3. पीएम कुसूम स्कीम के तहत किसानों के पंप को सोलर पंप से जोड़ा जाएगा। वहीं 15 लाख
4. किसानों को फर्टिलाइजर के इस्तेमाल करने के बारे में बताया जाएगा।
5. देश में मौजूद वेयर हाउस, कोल्ड स्टोरेज को नबार्ड अपने अंडर लेगा और इसे नए तरीके से निर्माण किया जाएगा। देश में और भी वेयर हाउस व कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। इसके लिए पीपीपी मॉडल अपनाया जाएगा।

Railway Budget 2020: रेलवे के लिए हुआ ऐलान- तेजस ट्रेन की संख्या बढ़ाई जाएगी

6. महिला किसानों को बीज से जुडी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
7. कृषि उड़ान योजना को शुरू किया जाएगा। 
8. मांस, मछली, दूध समेत खराब होने वाली उत्पादन के लिए ट्रेन चलाई जाएगी। 
9. किसानों के अनुसार एक जिले व एक प्रोडक्ट पर विशेष फोकस किया जाएगा।
10. जैविक खेती को ऑनलाइन मार्केट के जरिए बढ़ाया जाएगा।
11. किसान क्रेडिट कार्ड योजना को 2021 के लिए बढ़ाया जाएगा।
12. दूध के प्रोडक्शन को दोगुना करने के लिए सरकार योजना चलाईगी।
13. मनरेगा के अंदर चारागार को जोड़ा जाएगा।
14. ब्लू इकॉनोमी के जरिए मछली पालन को बढ़ाया जाएगा।
15. फिश प्रोसेसिगं को बढ़ावा दिया जाएगा।
16. दीन दयाल योजना को बढाया जाएगा। 

Created On :   1 Feb 2020 6:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story