चीनी अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला सितंबर में

Chinese International Service Trade Fair in September
चीनी अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला सितंबर में
चीनी अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला सितंबर में

बीजिंग, 10 जून (आईएएनएस)। वर्ष 2020 चीनी अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला सितंबर में पेइचिंग में आयोजित होगा। इस मेले के पेइचिंग आयोजन व सेवा गारंटी नेतृत्व दल कार्यालय के उपाध्यक्ष, पेइचिंग वाणिज्य ब्यूरो के प्रधान येन लीकांग ने न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि विश्व में वैज्ञानिक व कारगर रूप से महामारी का मुकाबला करने के लिये वर्ष 2020 का सेवा व्यापार मेला ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से आयोजित होगा।

उनके अनुसार वर्तमान में तीन तरह से तैयारियां की जा रही हैं। पहला, अगर विश्व में महामारी का नियंत्रण कारगर रूप से किया जा सकेगा, तो मुख्य गतिविधियां ऑफलाइन तरीके से आयोजित होगी। ऑनलाइन का तरीका एक लाभकारी पूरक होगा। दूसरा, अगर विश्व में महामारी की स्थिति बेहतर नहीं बनेगी। तो ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से मेले का आयोजन किया जाएगा। तीसरा, अगर विश्व में महामारी की स्थिति और गंभीर रही तो सभी गतिविधियां ऑनलाइन आयोजित होंगी।

जानकारी के अनुसार मेले में कुल सात तरह की गतिविधियों का आयोजन होगा। अब तक 30 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, चीन स्थित दूतावासों, विदेशी वाणिज्य संघों व संस्थाओं ने इस में भाग लेने की इच्छा जतायी। कई अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध उद्यमों ने प्रदर्शनी लगाने का फैसला किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

-- आईएएनएस

Created On :   10 Jun 2020 6:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story