गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 336 अंक गिरा, निफ्टी भी लुढ़का

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (21 अक्टूबर, गुरुवार) गिरावट पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 336 अंकों की गिरावट के साथ 60,923 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 18,048 का निचला स्तर छूने के बाद 18,178 के स्तर पर बंद हुआ।
पेट्रोल-डीजल के दाम में हुई जबरदस्त बढ़ोतरी, जानें आज की कीमतें
बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 286.63 अंकों की तेजी के साथ 61546.59 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 82.40 अंकों की बढ़त के साथ 18349 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (20 अक्टूबर, बुधवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 456 अंक की गिरावट के साथ 61,259.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 19 अंक टूटकर 18,300 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   21 Oct 2021 3:25 PM IST