गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों हुए धड़ाम

Closing Bell: Market closed on the decline, both Sensex Nifty crashed
गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों हुए धड़ाम
क्लोजिंग बेल गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों हुए धड़ाम
हाईलाइट
  • निफ्टी 13.95 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 355.30 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 127.31 अंक की गिरावट के साथ 58
  • 177.76 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (13 सितंबर, सोमवार) दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स व निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 127.31 अंक की गिरावट के साथ 58,177.76 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 13.95 अंक की गिरावट के साथ 17,355.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज निफ्टी के टॉप गेनर में टीसीएस, कोल इंडिया, हिंडालको और भारती एयरटेल शामिल रहे। वहीं निफ्टी के टॉप लूजर में आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई लाइफ और चडीएफसी बैंक शामिल रहे। 

बता दें कि, सुबह कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 145.62 अंक की गिरावट के साथ 58,159.74 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 46.45 अंक की गिरावट के साथ 17,322.80 के स्तर पर खुला था। 

जबकि 10 सितंबर शुक्रवार को गेणश चतुर्थी के मौके पर बाजार बंद था। इससे पहले बीते सत्र (09 सितंबर, गुरुवार) में बाजार गिरावट के साथ ही खुला था और दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 54.81 अंकों की तेजी के साथ 58,305.07 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 15.75 अंकों की बढ़त के साथ 17,369.25  के स्तर पर बंद हुआ था। 

Created On :   13 Sep 2021 10:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story