बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों में तेजी

Closing bell: Market closed on the rise, both Sensex Nifty rose
बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों में तेजी
क्लोजिंग बेल बढ़त पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों में तेजी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (12 अक्टूबर, मंगलवार) दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 148.53 अंकों की तेजी के साथ 60,284.31 के स्तर पर बंद हुआ।  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 46.00 अंक की बढ़त के साथ 17,991.95 के स्तर पर बंद हुआ।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें आज की कीमतें

आज SBI, टाइटन, बजाज ऑटो, डिविस लैब, और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं HCL टेक, HDFC लाइफ, कोल इंडिया, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज IT के अतिरिक्त अलावा सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें PSU बैंक, FMCG, फाइनेंस सर्विस, रियल्टी, फार्मा, मीडिया, ऑटो, मेटल, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 117.08 अंक गिरावट के साथ 60018.70 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 11.70 अंकों की गिरावट के साथ 17934.30 के स्तर पर खुला था। 

टेस्ला जर्मन गिगाफैक्ट्री में 2021 के अंत तक शुरू करेगी उत्पादन

जबकि बीते कारोबारी दिन बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को गिरावट पर ही बंद हुआ था। सेंसेक्स 76.72 अंकों की तेजी के साथ 60,135.78 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50.75 अंक की बढ़त के साथ 17,945.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   12 Oct 2021 10:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story