गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 57000 पर पहुंचा, निफ्टी भी फिसला

Closing bell: Market closed with a fall, Sensex reached 57000, Nifty also slipped
गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 57000 पर पहुंचा, निफ्टी भी फिसला
क्लोजिंग बेल गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 57000 पर पहुंचा, निफ्टी भी फिसला
हाईलाइट
  • निफ्टी 125 अंकों की गिरावट के साथ 17
  • 152 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 581 अंकों की गिरावट के साथ 57
  • 276 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (27 जनवरी, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 581 अंकों की गिरावट के साथ 57,276 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 125 अंकों की गिरावट के साथ 17,152 के स्तर पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल की कीमत में हुआ इजाफा, जानें पेट्रोल-डीजल के दाम पर क्या हुआ असर?

बता दें कि, सुबह बाजार भारी गिरावट के साथ खुला था। खुलते ही सेंसेक्स 996.23 अंक गिरकर 57 हजार के स्तर से नीचे के स्तर पर आ पहुंचा था। वहीं निफ्टी 17 हजार के नीचे के स्तर पर खुला था। 

जबकि बीते दिन (26 जनवरी, बुधवार) गणतंत्र दिवस के अवसर शेयर बाजार बंद था। इस दौरान देश के सभी ट्रेडिंग बाजार बंद था और इक्विटी, करेंसी और डेरिवेटिव सेगमेंट में बुधवार को कोई काम नहीं हुआ।

पेटीएम के शेयर ने भारी नुकसान के बाद की वापसी

वहीं 25 जनवरी 2022, मंगलवार को बाजार गिरावट के साथ खुला था जबकि शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 367 अंक की बढ़त के साथ 57,858 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी बढ़त के साथ 17,200 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   27 Jan 2022 10:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story