बाजार में गिरावट, सेंसेक्स निफ्टी दोनों हुए धड़ाम

Closing bell: Market fall, Sensex Nifty both crashed
बाजार में गिरावट, सेंसेक्स निफ्टी दोनों हुए धड़ाम
क्लोजिंग बेल बाजार में गिरावट, सेंसेक्स निफ्टी दोनों हुए धड़ाम
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 90.99 अंक की गिरावट के साथ 57
  • 806 पर बंद हुआ
  • निफ्टी 20 अंक की गिरावट के साथ 17
  • 214 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (29 दिसंबर, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 90.99 अंक की गिरावट के साथ 58 हजार के नीचे आकर 57,806 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 20 अंक की गिरावट के साथ 17,214 के स्तर पर बंद हुआ।

वाहन ईंधन दाम: क्या बढ़ने वाली हैं पेट्रोल- डीजल की कीमतें, यहां जानें लेटेस्ट रेट

बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 171.15 अंक की गिरावट के साथ 57,726.33 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.60 अंक गिरावट के साथ 17,182.65 के के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (28 दिसंबर, मंगलवार) बाजार बढ़त के साथ खुला और 
बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 477.24 अंक की बढ़त के साथ 57,897.48 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 147 अंकों की बढ़त के साथ 17,233.25 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ था।

 

 

 

Created On :   29 Dec 2021 10:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story