धनतेरस पर गिरा बाजार, सेंसेक्स में 109, निफ्टी में 40 अंकों की गिरावट

Closing bell: Sensex 109, Nifty down 40 points
धनतेरस पर गिरा बाजार, सेंसेक्स में 109, निफ्टी में 40 अंकों की गिरावट
क्लोजिंग बेल धनतेरस पर गिरा बाजार, सेंसेक्स में 109, निफ्टी में 40 अंकों की गिरावट
हाईलाइट
  • निफ्टी 40.70 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ
  • सेंसेक्स 109.40 अंक गिरावट के साथ बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (02 नवंबर, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 109.40 अंक गिरावट के साथ बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 40.70 अंक की गिरावट के साथ 17,888.95 पर बंद हुआ।

धनतेरस पर सरकारी तेल कंपनियों ने ​दिया महंगाई का झटका, आज फिर बढ़ाए पेट्रोल के दाम

सेंसेक्स के टॉप-30 शेयरों में आज 30 में से 12 स्टॉक्स हरे निशान में बंद हुए। इनमें  मारुति के अलावा NTPC, SBI, LT, HDFC, TCS, टाइटन, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बिकवाली वाले शेयरों में ICICI बैंक, ITC, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, रिलायंस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और पॉवर ग्रिड शामिल हैं। 

बता दें कि सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 228.13 अंकों की बढ़त के साथ 60,366.59 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 73.50 अंकों की बढ़त के साथ 18003.15 के स्तर पर खुला था। 

भारत ने 2021 की तीसरी तिमाही में कोका-कोला इंक के लिए मजबूत विकास संख्या की दर्ज 

जबकि बीते कारोबारी दिन (01 नवंबर, सोमवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और बढ़त पर ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 831.53 अंकों की बढ़त के साथ 60,138.46 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 258.00 अंकों की तेजी के साथ 17,929.65 पर बंद हुआ था।

 

 

Created On :   2 Nov 2021 10:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story