सेंसेक्स 63,000 के ऊपर, निफ्टी 18,750 के करीब बंद हुआ

Closing Bell: Sensex above 63,000, Nifty around 18,750
सेंसेक्स 63,000 के ऊपर, निफ्टी 18,750 के करीब बंद हुआ
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 63,000 के ऊपर, निफ्टी 18,750 के करीब बंद हुआ
हाईलाइट
  • निफ्टी 140.30 पॉइंट बढ़कर 18
  • 758.35 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 417.81 अंक की बढ़त के साथ 63
  • 099.65 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (30 नवंबर 2022, बुधवार) मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 417.81 अंक यानी कि 0.67% की बढ़त के साथ 63,099.65 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 140.30 पॉइंट यानी कि 0.75% बढ़कर 18,758.35 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 134.66 अंक यानी कि 0.21% बढ़कर 62816.50 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 40.40 पॉइंट यानी कि 0.22% बढ़कर 18658.40 के स्तर पर खुला था। 

बात करें बीते कारोबारी दिन (29 नवंबर 2022, मंगलवार) की तो बाजार गिरावट के साथ खुला था जबकि शाम को बंद होते समय बाजार में बढ़त देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 177.04 अंकों की बढ़त के साथ 62,681.84 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी महज 55.30 अंकों की बढ़त के साथ 18,618.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   30 Nov 2022 1:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story