सेंसेक्स 593 अंक ऊपर 55,437.29 पर बंद हुआ, निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी

सेंसेक्स 593 अंक ऊपर 55,437.29 पर बंद हुआ, निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी
Closing Bell सेंसेक्स 593 अंक ऊपर 55,437.29 पर बंद हुआ, निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 164.70 अंक ऊपर 16
  • 529 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 593.31 अंक ऊपर 55
  • 437.29 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (13 अगस्त, शुक्रवार) ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 593.31 अंक ऊपर 55,437.29 पर बंद हुआ। जो कि सेंसेक्स का अब तक का सर्वोच्च स्तर है। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 164.70 अंकों का उछाल के साथ 16,529 के स्तर पर बंद हुआ।

कच्चे तेल के दाम बढ़ने पर खूब बढ़े पेट्रोल- डीजल के भाव, लेकिन नरमी होने पर आमजन को कोई राहत नहीं

आज कारोबार TCS, HDFC बैंक, वेदांता, विप्रो, टाटा कंज्यूमर, क्यूमिंस, लार्सन, केडिला हेल्थ, टाटा स्टील, मेट्रोपोलिस, टोरेंट फार्मा, बाटा इंडिया, रिलायंस, डाबर इंडिया और भारती एयरटेल के शेयर मजबूती के साथ बंद हुए।

वहीं दूसरी ओर REC, अरोबिंदो फार्मा, पेज इंडस्ट्रीज, ग्रेन्युल्स इंडिया, आयशर मोटर्स, वोडाफोन आइडिया और अशोक लीलेंड के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

बता दें कि सुबह शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। सेंसेक्स और दोनों में ही जबरदस्त तेजी देखी गई थी। सेंसेक्स 220 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 55000 के पार खुला था। वहीं निफ्टी 16400 के पार खुला था। 

फूड प्राइज के दामों में आई गिरावट से जुलाई में 5.59% पर पहुंची महंगाई दर 

वहीं बात करें बीते कारोबारी दिन (12 अगस्त, गुरुवार) की तो बाजार मजबूती के साथ खुला था। जबकि शाम को बंद होते समय बाजार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। सेंसेक्स 318.05 अंकों की तेजी के साथ 54,843.98 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 82.15 अंकों की तेजी के साथ 16,364.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   13 Aug 2021 10:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story