सेंसेक्स 650 अंकों की बढ़त के साथ हुआ बंद, निफ्टी 18 हजार के पार

Closing bell: Sensex closed with a gain of 650 points, Nifty crossed 18000
सेंसेक्स 650 अंकों की बढ़त के साथ हुआ बंद, निफ्टी 18 हजार के पार
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 650 अंकों की बढ़त के साथ हुआ बंद, निफ्टी 18 हजार के पार
हाईलाइट
  • निफ्टी 190.60 अंकों की बढ़त के साथ 18
  • 003 बंद हुआ
  • सेंसेक्स 650.98 अंकों की बढ़त के साथ 60
  • 396 बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (10 जनवरी 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 650.98 अंकों की बढ़त के साथ 60,396 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 190.60 अंकों की बढ़त के साथ 18,003 के स्तर पर बंद हुआ।

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं आज की कीमतें

बता दें कि, सुबह बाजार जबरदस्त तेजी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 460 अंकों की बढ़त के साथ 60,205 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 120 अंकों की तेजी के साथ 17,932 के स्तर पर खुला था। 

जबकि बीते सत्र (07 जनवरी 2022, शुक्रवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को भी बाजार में बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 143 अंक की बढ़त के साथ 59,744 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 67 अंक की तेजी के साथ 17,813 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   10 Jan 2022 10:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story