सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 18,350 के नीचे बंद

Closing Bell: Sensex falls 250 pts, Nifty ends below 18,350
सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 18,350 के नीचे बंद
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 250 अंक गिरा, निफ्टी 18,350 के नीचे बंद
हाईलाइट
  • निफ्टी 65.75 पॉइंट नीचे 18
  • 343.90 के स्तर पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 230.12 अंक नीचे 61
  • 750.60 के स्तर पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (17 नवंबर 2022, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 230.12 अंक यानी कि 0.37% नीचे 61,750.60 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 65.75 पॉइंट यानी कि 0.36% नीचे 18,343.90 के स्तर पर बंद हुआ। 

आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 130.38 अंक यानी कि 0.21% नीचे 61850.34 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 45.90 पॉइंट यानी कि 0.25% नीचे 18363.80 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन (16 नवंबर 2022, बुधवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बंद होते समय बाजार में बढ़त देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 107.73 अंक की बढ़त के साथ 61,980.72 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 6.25 अंक की गिरावट के साथ 18,409.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   17 Nov 2022 10:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story