सेंसेक्स में 314 अंकों की गिरावट, निफ्टी 112 अंक लुढ़का

Closing Bell: Sensex falls by 314 points, Nifty falls by 112 points
सेंसेक्स में 314 अंकों की गिरावट, निफ्टी 112 अंक लुढ़का
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स में 314 अंकों की गिरावट, निफ्टी 112 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • निफ्टी 112.20 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ
  • सेंसेक्स 314.04 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (17 नवंबर, बुधवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 314.04 अंकों की गिरावट के साथ 60,008.33 के स्तर पर पर बंद हुआ  

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 112.20 अंक या 0.62 फीसदी गिरकर 17,887 के स्तर पर बंद हुआ।  

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी, जानें आज कितनी चुकाना होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत

बता दें कि सुबह, बाजार गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 251.15 अंकों गिरावट के साथ 60,071.22 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 64.60 अंक की गिरावट के साथ 17,934.60 के स्तर पर खुला था।

वहीं बीते कारोबारी सत्र (16 नवंबर, मंगलवार) में बाजार कमजोरी के साथ खुला था और दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद भी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 396.34 अंकों की गिरावट के साथ 60,322.37 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 110.25 अंक फिसलकर 17,799.20 के स्तर पर आकर बंद हुआ था।

   

Created On :   17 Nov 2021 11:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story