कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी, जानें आज कितनी चुकाना होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 17 November 2021
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी, जानें आज कितनी चुकाना होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत
फ्यूल प्राइज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी, जानें आज कितनी चुकाना होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत
हाईलाइट
  • डीजल की कीमतें आज भी स्थिर हैं
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज (17 नवंबर, बुधवार) WTI Crude 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 80.34 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं ब्रेंट क्रूड भी 0.38 फीसदी फिसलकर 82.12 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। हालांकि घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। 

तेल कंपनियों ने राहत के नाम पर सिर्फ वाहन ईंधन के भाव को जस का तस बनाए रखा है। यह लगातार 13वां दिन है, जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां देखा जा सकता है कि कैसे कच्चे तेल पर निर्भर होने वाले वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि इन हालातों में यही सरकारी तेल कंपनियां दाम बढ़ाने से नहीं चूकतीं।

पेटीएम का आईपीओ अब तक 1.33 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ, आधा दिन बाकी

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.97 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.67 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और भोपाल में 107.23 प्रति लीटर उपलब्ध होगा।       

क्रिप्टो मार्केट कैप पहली बार 3 ट्रिलियन डॉलर के निशान पर पहुंचा

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 86.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 89.79 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 91.43 रुपए और भोपाल में 90.87 रुपए चुकाना होंगे।

 

 

 

Created On :   17 Nov 2021 3:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story