सेंसेक्स 107 अंक बढ़त के साथ बंद हुआ, निफ्टी 18400 के पार

Closing Bell: Sensex gain 107 points, Nifty crosses 18400
सेंसेक्स 107 अंक बढ़त के साथ बंद हुआ, निफ्टी 18400 के पार
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 107 अंक बढ़त के साथ बंद हुआ, निफ्टी 18400 के पार
हाईलाइट
  • निफ्टी 6.25 अंक की गिरावट के साथ 18
  • 409.65 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 107.73 अंक की बढ़त के साथ 61
  • 980.72 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (16 नवंबर 2022, बुधवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 107.73 अंक यानी कि 0.17% की बढ़त के साथ 61,980.72 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6.25 अंक यानी​ कि 0.03% की गिरावट के साथ 18,409.65 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 164 अंकों की गिरावट के साथ 61708 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 5 अंकों की गिरावट के साथ 18398 के स्तर पर खुला था। 

जबकि बीते कारोबारी दिन (15 नवंबर 2022, मंगलवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। सेंसेक्स जहां 248.84 अंक बढ़कर 61,872.992 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 74.25 अंक बढ़कर 18,403.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   16 Nov 2022 11:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story