सेंसेक्स में 1736 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी

Closing bell: Sensex rises by 1736 points, Nifty also rises tremendously
सेंसेक्स में 1736 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स में 1736 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी
हाईलाइट
  • निफ्टी 510 की बढ़त के साथ 17
  • 352 पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 1736 अंकों की तेजी के साथ 58
  • 142 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (15 फरवरी, मंगलवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1736 अंकों की तेजी के साथ 58,142 के स्तर पर बंद हुआ। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 510 की बढ़त के साथ 17,352 के स्तर पर बंद हुआ।   

पेट्रोल और डीजल के रेट में नहीं हुआ बदलाव, जानें आज के दाम

बता दें कि, सुबह बाजार तेजी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 296 अंक की तेजी के साथ 56,701 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 85 अंकों की तेजी के साथ 16,928 के स्तर पर खुला था।

वहीं बीते कारोबारी दिन (14 फरवरी, शुक्रवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 17,00 अंकों की भारी गिरावट के साथ 56,405.84 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 531 अंकों की गिरावट के साथ 16,843 अंकों पर बंद हुआ था।

 

 

Created On :   15 Feb 2022 10:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story