Closing Bell: सेंसेक्स 209 की तेजी के साथ बंद हुआ, निफ्टी में 69 अंकों की बढ़त

Closing Bell: Sensex rises by 209 points and Nifty rises by 69 points
Closing Bell: सेंसेक्स 209 की तेजी के साथ बंद हुआ, निफ्टी में 69 अंकों की बढ़त
Closing Bell: सेंसेक्स 209 की तेजी के साथ बंद हुआ, निफ्टी में 69 अंकों की बढ़त
हाईलाइट
  • निफ्टी 69.05 अंकों की तेजी के साथ 15
  • 778.45 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 209.36 अंकों की तेजी के साथ 52
  • 653.07 पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (29 जुलाई, गुरुवार) तेजी पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 209.36 अंकों यानी कि 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 52,653.07 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 69.05 अंकों यानी कि 0.44 फीसदी के उछाल के साथ 15,778.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

Fuel Price: जारी हो गईं पेट्रोल- डीजल की नई कीमतें, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

आज SBI, JSW स्टील, टाटा स्टील, हिंडाल्को और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ITC, कोल इंडिया, मारुति, पावर ग्रिड और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज FMCG, फार्मा, ऑटो और प्राइवेट बैंक के शेयर गिरावट पर बंद हुए। वहीं पीएसयू बैंक, मेटल, आईट, रियल्टी, बैंक, मीडिया और फाइनेंस सर्विस बढ़त पर बंद हुए।

बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 224.86 अंक यानी कि 0.43 फीसदी ऊपर 52668.57 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 70.60 अंकों यानी कि 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 15780 के स्तर पर खुला था। 

पेट्रोल- डीजल जल्द हो सकता है सस्ता, ओपेक+ देशों के इस निर्णय का होगा असर

जबकि, बीते कारोबारी दिन (28 जुलाई, बुधवार) बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी। वहीं शाम को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 135.05 अंकों यानी कि 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 52,443.71 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 37.05 अंकों की गिरावट के साथ 15,709.40 के स्तर पर बंद हुआ था।  

Created On :   29 July 2021 10:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story