सेंसेक्स 304 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,000 के नीचे

Closing Bell: Sensex slumps 304 points, Nifty below 18,000
सेंसेक्स 304 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,000 के नीचे
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 304 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,000 के नीचे
हाईलाइट
  • निफ्टी 50.80 अंक गिरावट के साथ 17
  • 992.15 के स्तर पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 304.18 अंक गिरावट के साथ 60
  • 353.27 के स्तर पर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (05 जनवरी 2023, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 304.18 अंक यानी कि 0.50% गिरावट के साथ 60,353.27 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 50.80 अंक यानी कि 0.28% गिरावट के साथ 17,992.15 के स्तर पर बंद हुआ।

आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था इस दौरान सेंसेक्स 44.66 अंक यानी कि 0.07% बढ़कर 60702.11 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 17 अंक यानी कि 0.09% ऊपर 18060.00 के स्तर पर खुला था। 

जबकि, बीते कारोबारी दिन (04 जनवरी 2023, बुधवार) भी बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 636.75 अंक यानी कि 1.04% की गिरावट के साथ 60,657.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 189.60 पॉइंट यानी कि 1.04% की गिरावट के साथ 18,042.95 पर बंद हुआ था।

Created On :   5 Jan 2023 10:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story