कमर तोड़ महंगाई : एक दशक में जरूरत की हर चीज हो गई 2 से 3 गुना महंगी

Everything needed thing increase three times expensive within a decade
कमर तोड़ महंगाई : एक दशक में जरूरत की हर चीज हो गई 2 से 3 गुना महंगी
कमर तोड़ महंगाई : एक दशक में जरूरत की हर चीज हो गई 2 से 3 गुना महंगी
हाईलाइट
  • जीवनशैली बुरी तरह प्रभावित हुई है।
  • पिछले एक दशक की बात करें तो जरूरत की प्रत्येक वस्तु के दाम में दोगुना से तीन गुना इजाफा हुआ है।
  • महंगाई ने जिस रफ्तार से अपनी चाल चली है
  • उससे शहर का आम आदमी लड़खड़ा गया है।

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले एक दशक की बात करें तो जरूरत की प्रत्येक वस्तु के दाम में दोगुना से तीन गुना इजाफा हुआ है। महंगाई ने जिस रफ्तार से अपनी चाल चली है, उससे शहर का आम आदमी लड़खड़ा गया है। जीवनशैली बुरी तरह प्रभावित हुई है। समय के साथ भौतिक सुविधा बढ़ी, वेतन में भी बढ़ोतरी हुई, बावजूद इसके महंगाई झेलने में लोग नाकामयाब हो रहे हैं। जीवनावश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने जहां पेट को सिकुड़ने का प्रयास किया, वहीं जमीन के दाम आसमान छूने से सिर पर छत मिलना मुश्किल हो गया है। इसका शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और जीवनशैली से जुड़ी अन्य सुख-सुविधा पर गहरा प्रभाव पड़ा है।

विशेष यह कि जहां जीवनावश्यक वस्तुओं में भारी वृद्धि हुई है, वहीं भौतिक सुविधाओं से जुड़ी इलेक्ट्रानिक वस्तुों की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल-दर-साल इसमें कमी देखी जा रही है। लोगों में सरकारी नीतियों को लेकर विरोधाभास बना हुआ है। पिछले एक दशक की बात करें तो जीवन से जुड़ी प्रत्येक वस्तु और जरूरतों में दोगुना से तीन गुना इजाफा हुआ है। वर्ष 2014 से 2018 के बीच हुई इस वृद्धि को दैनिक भास्कर ने करीब से जानने का प्रयास किया है, जिसकी एक बानगी पेश है।

वर्ग

2014

2018 

सुपर क्लास-1

75000

 110000

सीनियर क्लास-1

130000

145000

जूनियर क्लास-1

60000

95000

क्लास-2 

52000

65000

क्लास-3

35000

42000

क्लास-4 

24000

32000

(सभी के ग्रेड अनुसार कुछ कम ज्यादा हो सकता है) 

 

वस्तु

वर्ष 2014

2018

गेहूं

1900-3000

2200-3200

चावल

4000-4500 

4500-5200

चना दाल

 3500-4000

 5500-6000

तुअर दाल 

6000-9000

5800-6400

सोयाबीन तेल

1000-1020

1320-1340

फल्ली तेल 

1500-1520

1620-1640

(सभी भाव थाेक व प्रति क्विंटल में)

 

सब्जी

वर्ष 2014

2018

आलू

600-800

400-650

प्याज

200-500 

200-500

टमाटर

20

20-25

मिर्च

15

 20-25

भिंडी

15

25

शिमला मिर्च

20

30-35

बैंगन

15

25

पत्ता गोभी

10

12-15

 (ये सभी आंकड़े रेडीरेक्नर सरकारी दर अनुसार प्रति स्के. फीट अनुसार है। हालांकि प्रत्यक्ष सौदों में इन दरों का पालन नहीं होता है। इससे कहीं अधिक दरों पर खरीदी-बिक्री हो रही है।)

मौजा

जमीन

फ्लैट

वर्ष 2014 2018

2014

2018

जरीपटका

4000 1500 6000

3000

तेलंगखेड़ी

3500 1500 5000

2000

फुटाला

5000 2000 8000

2400

पुलिस लाइन

4500 2000 6000

2000

बोरगांव   

3000 1500 4000

1600

हजारी पहाड़

3500 1500 5000

2000

दाभा

3000 1000 4000

1500

लेंड्रा पार्क 

6000 4000 8000

5000

धंतोली

7000 4500 10000

7000

अजनी

4000 3500 6000

5000

 

Created On :   2 Sep 2018 12:41 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story